अगर आप लग्जरी SUV के शौकीन हैं और सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। ऑडी इंडिया 17 मार्च 2026 को अपनी नई परफॉर्मेंस SUV, ऑडी SQ8, लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल Q8 और RS Q8 के बीच का परफॉर्मेंस वेरिएंट होगा, जिसमें ताकत और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा।
ऑडी SQ8 में वही 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा जो RS Q8 में है, लेकिन इसे 507hp और 770Nm टॉर्क पर ट्यून किया गया है। यह SUV 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी, जिससे यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है।
SQ8 का एक्सटीरियर स्टाइलिंग में RS Q8 से थोड़ा सॉफ्ट होगा, लेकिन फिर भी स्पोर्टी फील देगा। सिल्वर सराउंड के साथ बड़ा सिंगलफ्रेम ग्रिल, LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, सिल्वर इंसर्ट्स वाले बंपर और 21-इंच या ऑप्शनल 22-इंच अलॉय व्हील्स इसे एक अलग पहचान देंगे। पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेललाइट्स और चार एग्जॉस्ट पाइप्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाएंगे।
अंदर की बात करें तो SQ8 में ब्लैक थीम वाला इंटीरियर मिलेगा, जिसमें लेदर और अल्कांटारा अपहोल्स्ट्री, ‘S’ बैजिंग वाले स्पोर्ट्स सीट्स और स्टेनलेस स्टील पैडल्स होंगे। डैशबोर्ड पर ड्यूल-स्क्रीन MMI इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें S-ग्राफिक्स होंगे ऑडी SQ8 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.9 करोड़ होने की उम्मीद है, जो इसे स्टैंडर्ड Q8 (₹1.13 करोड़) और RS Q8 (₹2.34 करोड़) के बीच पोजिशन करेगी। यह उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा जो लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो डेली ड्राइव में लग्जरी दे और जरूरत पड़ने पर स्पोर्ट्स कार जैसी परफॉर्मेंस भी, तो ऑडी SQ8 आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
ये भी पढे :बिक्री घटी फिर भी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी Nexon, दूसरी SUV ने जीता दिल
Maruti Suzuki has launched a new ‘Aurum Edition’ accessories package for the Victoris midsize SUV.…
F1 heads to the Circuit of the Americas (COTA) this weekend, where championship leader Kimi…
Bajaj has launched the updated Pulsar NS200 at Rs 1.60 lakh (ex-showroom, Delhi), bringing a…
Bengaluru-based electric two-wheeler manufacturer Ultraviolette Automotive plans to introduce four products based on its newly…
Ducati has launched the Formula 73 in India at Rs 20 lakh (ex-showroom). The cafe…
The Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) has proposed making Advanced Emergency Braking Systems…