Business

Jio IPO 2026: भारत का सबसे बड़ा IPO आने वाला? निवेशकों में मचा बाजार में जबरदस्त उत्साह

Share

Jio IPO 2026 भारत के शेयर बाजार में साल 2026 की शुरुआत एक बड़े कॉरपोरेट घटनाक्रम के संकेत दे रही है। देश की दिग्गज टेलीकॉम और डिजिटल कंपनी Reliance Jio का बहुप्रतीक्षित IPO (Initial Public Offering) अब हकीकत के करीब माना जा रहा है। बाजार सूत्रों और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी समूह की यह कंपनी आने वाले महीनों में शेयर बाजार में उतर सकती है, जिसे भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक माना जा रहा है।

IPO को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा

पिछले कुछ दिनों में विदेशी ब्रोकरेज हाउस, निवेश बैंकों और बाजार विशेषज्ञों की रिपोर्ट्स में Jio IPO 2026 का जिक्र तेजी से बढ़ा है। बताया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने डिजिटल और टेलीकॉम बिजनेस को अलग से लिस्ट कराने की रणनीति पर सक्रियता से काम कर रही है। Jio की मजबूत बैलेंस शीट, बढ़ता यूजर बेस और लगातार बढ़ती डिजिटल सेवाओं ने इसे निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है।

सूत्रों के अनुसार, Jio IPO का साइज ₹3 से ₹4 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर आंका जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे बड़े IPOs में शामिल हो सकता है।

Jio की मजबूत स्थिति

Reliance Jio ने लॉन्च के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल दी है। आज Jio के पास 45 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं और कंपनी देश की सबसे बड़ी डेटा सर्विस प्रोवाइडर बन चुकी है। सिर्फ टेलीकॉम ही नहीं, बल्कि Jio Platforms के जरिए कंपनी डिजिटल पेमेंट, OTT, क्लाउड सर्विस, AI और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस में भी तेजी से विस्तार कर रही है पिछले कुछ वर्षों में Facebook (Meta), Google, Silver Lake और KKR जैसे ग्लोबल निवेशकों ने Jio में भारी निवेश किया था। इससे कंपनी के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ पोटेंशियल पर बाजार का भरोसा और मजबूत हुआ।

IPO से Reliance Group को क्या फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि Jio की लिस्टिंग से रिलायंस ग्रुप को कई स्तरों पर फायदा होगा।
पहला, IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 5G नेटवर्क विस्तार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए किया जा सकता है।
दूसरा, रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू अनलॉक होगी, जिससे इसके शेयरधारकों को भी सीधा लाभ मिल सकता है।
तीसरा, Jio एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान और मजबूत कर पाएगी।

निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका

Jio IPO 2026 को लेकर रिटेल और संस्थागत निवेशकों दोनों में जबरदस्त उत्साह है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यह IPO लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है, क्योंकि भारत में डिजिटल कंजम्पशन और डेटा यूज लगातार बढ़ रहा है।हालांकि, विशेषज्ञ यह भी सलाह दे रहे हैं कि निवेश से पहले कंपनी के DRHP, फाइनेंशियल्स और वैल्यूएशन को ध्यान से समझना जरूरी होगा। बड़े नाम और ब्रांड के बावजूद, IPO में सही प्राइसिंग सबसे अहम फैक्टर रहती है।

शेयर बाजार पर संभावित असर

Jio IPO का असर पूरे शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। बाजार में लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर के अन्य स्टॉक्स में भी हलचल देखी जा सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस IPO से भारत के कैपिटल मार्केट को ग्लोबल लेवल पर नई पहचान मिलेगी।

फिलहाल Jio IPO 2026 को लेकर आधिकारिक तारीख या SEBI फाइलिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि 2026 में यह बड़ा इवेंट बाजार की दिशा तय कर सकता है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे और जानकारियां सामने आएंगी, निवेशकों की नजरें Jio और रिलायंस ग्रुप पर बनी रहेंगी कुल मिलाकर, Jio IPO सिर्फ एक कंपनी की लिस्टिंग नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल इकोनॉमी की ताकत दिखाने वाला एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

ये भी पढे : Braking Mutual Fund Tax : करदाताओं के लिए राहत या झटका? इनकम टैक्स, FD और म्यूचुअल फंड पर बड़ा अपडेट

Shubham Chaudhary

Recent Posts

Benefits up to Rs 75,000 on Tata Nexon in September 2026

Tata Motors has revealed offers on its combustion-powered cars for September 2026. The highest benefits…

1 day ago

BMW M340i to be replaced by new M350; next-gen details revealed

BMW has completed testing the next-generation (Neue Klasse-based) 3 Series in Miramas, France, and has…

1 day ago

Next-gen Skoda Superb, Octavia could be folded into one model

Skoda may combine the next-gen Superb and Octavia into a single model due to declining…

1 day ago

Simple Energy crosses 10,000 units in annual sales for the first time

Simple Energy, a regular in the monthly top 10 electric two-wheeler (2W) OEM listings since…

1 day ago

Citroen Aircross X, Basalt X updated with wider variant line-up

Citroen has expanded the powertrain line-up for the Aircross X and Basalt X, making the…

2 days ago

Vinfast VF6, VF9 facelifts previewed with India design patents

Vinfast has filed design patents for the VF6 and VF9 facelifts in India, offering a…

2 days ago