BASF Car Color Report 2025 के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कार खरीदारों की पहली पसंद अब भी सफेद रंग ही है। 2025 में बिकने वाली 48% कारें सफेद रंग की थीं, जो इसे देश का सबसे लोकप्रिय कार कलर बनाता है। हालांकि, SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में हरे और नीले जैसे एक्सप्रेसिव रंगों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
भारत में सफेद रंग की लोकप्रियता के पीछे कई व्यावहारिक कारण हैं। गर्म और धूलभरे मौसम में यह रंग मेंटेन करना आसान होता है। इसके अलावा, सफेद रंग की कारों की रीसेल वैल्यू भी बेहतर होती है। धूप में कार के बॉडी लाइन्स उभरकर दिखते हैं, और हल्की धूल या स्क्रैच भी कम नजर आते हैं।
BASF Car Color Report 2025 के अनुसार, SUV सेगमेंट में हरे रंग की मांग बढ़ रही है। ग्राहक इसे एक आउटडोर, एडवेंचर और लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड इमेज से जोड़ते हैं। हालांकि, इसकी कुल हिस्सेदारी अभी 1% ही है, लेकिन यह एक उभरता हुआ ट्रेंड है।इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मामले में, नीला और सिल्वर रंग ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक इन्हें मॉडर्न, टेक-फॉरवर्ड और फ्यूचरिस्टिक मानते हैं। यह रंग EVs की पर्यावरण-अनुकूल और तकनीकी छवि को भी दर्शाते हैं।
हालांकि न्यूट्रल रंगों का दबदबा बना हुआ है, लेकिन क्रोमैटिक रंगों की ओर भी ग्राहकों का रुझान बढ़ रहा है। नीला रंग 7% हिस्सेदारी के साथ सबसे लोकप्रिय क्रोमैटिक रंग है, जबकि लाल 5% पर है। हरा, बेज और ऑरेंज जैसे रंग अभी भी सीमित हैं, लेकिन इनकी उपस्थिति बढ़ रही है।
शहरी ग्राहकों के बीच डुअल-टोन कलर स्कीम और मैट फिनिश तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये विकल्प कार को दूसरों से अलग और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। ग्राहक अब अपनी कारों को पर्सनलाइज करने के लिए इन विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं BASF Car Color Report 2025 दर्शाता है कि भारत में कार रंगों के मामले में सफेद रंग की बादशाहत कायम है। हालांकि, SUV और EV सेगमेंट में हरे और नीले जैसे एक्सप्रेसिव रंगों की मांग बढ़ रही है। यह ट्रेंड दर्शाता है कि ग्राहक अब पर्सनलाइजेशन और नए रंगों के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढे :Toyota Urban Cruiser Ebella EV भारत में पेश, 543km रेंज और 7 एयरबैग्स के साथ
The first half of the 2026 F1 season will wrap up at the Hungarian GP…
The Hyundai i20 has crossed the 15 lakh unit sales milestone in India nearly 18…
Alongside the launch of the all-new CB500, Honda has also refreshed its 350cc modern-classic range…
Jeep India has launched an 85th Anniversary Edition of the Meridian SUV to commemorate 85…
The FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) has been provisionally recognised as a…
Honda has unveiled the new QC3 electric scooter, expanding its electric two-wheeler line-up to three…